नई दिल्ली: मुंबई और महाराष्ट्रा के कई इलाको में शनिवार सुबह से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। मुंबई में जारी तेज बारिश के चलते लगभग सभी इलाकों में पानी जामा हो जाने की खबरें आ रही हैं। ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। कल्याण स्टेशन पर ट्रेक पर पानी भर जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते पालघर और ठाणे में बाढ़ जैसी हालात बन गए हैं। आइए, जानते हैं मुंबई बारिश से जुड़ी हर अपडेट के बारे में:
Related Stories
मुंबई रेन अपडेट
02:50 pm: अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानो पर जोरदार बारिश की संभावना।
02:31 pm: रेल ट्रेक पर पानी भर जाने के कारण बदलापुर और कल्याण के बीच रुकी ट्रेन सेवा फिर शुरु हुई।
02:20 pm: बारिश रुकने के बाद कई इलकों में पानी घटा, लोकल ट्रेन सर्विस भी फिर शुरु हुई।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में मुंबई और कोंकण गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्रेटर मुंबई, ठाणे और पालघर सहित कई उपनगरीय क्षेत्रों में आज और कल तेज बारिश होगी। बारिश के चलते जगह-जगह पर ट्रेनों को रोका गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है।