1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में हुए 7/11 सीरियल ट्रेन ब्लास्ट में अहम फैसला कल

मुंबई में हुए 7/11 सीरियल ट्रेन ब्लास्ट में अहम फैसला कल

 Published : Sep 10, 2015 10:18 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 10:20 pm IST

नई दिल्ली: मुंबई में एक साथ सात रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों पर करीब 8 साल बाद कल अहम फैसला आने वाला है। कल मुंबई की विशेष सत्र न्यायलय इस

मुंबई में हुए 7/11 सीरियल...- India TV Hindi
मुंबई में हुए 7/11 सीरियल ट्रेन ब्लास्ट में अहम फैसला कल

नई दिल्ली: मुंबई में एक साथ सात रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों पर करीब 8 साल बाद कल अहम फैसला आने वाला है। कल मुंबई की विशेष सत्र न्यायलय इस केस में गिरफ्तार कुल 11 आरोपियों की मिलने वाली सजा की अवधी पर फैसला सुनाएगी।

आपको बता दें कि इस धमाके की जांच एटीएस ने की थी। जांच में पता चला था इसकी साजिश पकिस्तान में रची गई थी जबकि बम प्लांट करने के लिए सिमी के भारतीय सदस्यों का इस्तेमाल किया गया। इस केस की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केस में 10 हजार पेज की चार्जशीट कोर्ट में फाइल की गई थी और कुल 2 हजार गवाहों की गवाही ली गई। इस मामले में 243 गवाहों के साथ बचाव और सरकारी पक्ष ने कोर्ट के अंदर सवालात पूछे।

मामले से जुड़े अहम पहलू 

कमाल अंसारी (दिवंगत)

बिहार मधुबनी से 20/7/06 को गिरफ्तार

भूमिका- ट्रेन में बन धमाके की योजना बनाना, जिसमें मतुंगा के पास धमाका हुआ। पाकिस्तान में हुई ट्रेनिंग।

पेशा- कसाई

डॉ तनवीर अंसारी (सिमी)

गिरफ्तारी- मुंबई के अग्रिपाड़ा से 23/7/06 को गिरफ्तार

भूमिका- पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर बम बनाना

पेशा- डोंगरी के एक अस्पताल में काम

फैजल अतुर्रहमान शेख (सिमी-दिवंगत)

बांद्रा से 27/7/06 को गिरफ्तार

जोगेश्वरी में ट्रेन ब्लास्ट करवाने में भूमिका। 2 बार पाकिस्तान में ट्रेनिंग हुई, 7 लोगों को ट्रेनिंग के लिए भारत से पाकिस्तान भेजा।

इहातेशम सिद्दकी (सिमी)

मीना रोड़ से 12/8/06 को गिरफ्तार

भूमिका- मीरा रोड ट्रेन ब्लास्ट में अहम योगदान

पेशा- जिहादी किताबों के पब्लिशर

मोहम्मद मजीद मोहम्मद सैफी

कोलकाता से 29/9/06 को गिरफ्तार

भूमिका- बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान को आतंकवाद में मदद

पेशा- जूते की दुकान

शेर मुहम्मद अली आलम शेख (सिमी)

मुंबई के शिवाजीनगर से 29/9/06 को गिरफ्तार

भूमिका- रणनीति का अहम हिस्सा। शिवाजी नगर में अपने घर पर बम बनाने का आरोप।

पेशा- फेरीवाला

साजिद अंसारी

मीरा रोड़ से 29/9/06 को गिरफ्तार

भूमिका- टाइमर के लिए इलेक्ट्रानिक सर्किट का निर्माण। बम का निर्माण भी किया।

पेशा- मोबाइल रिपेयरिंग (इलेक्ट्रानिक में डिप्लोमा होल्डर)

वाहिद शेख (सिमी)

घाटकोपर से 29/9/06 को गिरफ्तार

भूमिका- पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुब्रा में पनाह दिलवाना  

पेशा- टीचर

मुजाम्मिल शेख (सिमी)

मीरा रोड से 27/7/06 को गिरफ्तार  

भूमिका- षड़यंत्र में शामिल, हवाला आपरेटर, पासपोर्ट का इंतजाम करवाने का काम और पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को टिकट और वीजा उपलब्ध करवाना।

पेशा- बैंगलोर की एक प्राइवेट फर्म में काम

 

शोहेल शेख

पुणे में 25/7/06 को गिरफ्तार

भूमिका- षड़यंत्र में शामिल, आतंकियों को ट्रेनिंग दिलवाने में शामिल

पेशा- बेरोजगार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत