1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

मुंबई: 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 02:01 pm IST

मुंबई में बरसात की वजह से घाटकोपर इलाके में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Mumbai building- India TV Hindi
Mumbai building

मुंबई: मुंबई में बरसात की वजह से घाटकोपर इलाके में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड, पुलिस के अलावा स्थानीय लोग रेस्क्यू करने में जुटे हैं।एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच रहे हैं। यह हादसा घाटकोपर के दामोदर पार्क के पास हुआ। इस इमारत के नीचे एक नर्सिंग होम था और ऊपर लोग रहते थे। इमारत गिरने के बाद इलाके का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक एक धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत