1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, शादी के 6 साल बाद बनी मां

मुंबई: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, शादी के 6 साल बाद बनी मां

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2017 10:50 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 10:50 pm IST

मुंबई के एक हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ जब 4 बच्चों को जन्म दिया तो सबकी खुशी और हैरानी का ठिकाना न रहा...

Jahanara Children- India TV Hindi
Jahanara Children

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ जब 4 बच्चों को जन्म दिया तो सबकी खुशी और हैरानी का ठिकाना न रहा। मामला मुंबई के जेजे हॉस्पिटल का है जहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला का नाम जहानारा शेख है और वह नासिक की रहने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहानारा शेख ने सर्जरी के बाद इन बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने एक लड़के और 3 लड़कियों को जन्म दिया। एक साथ 4 बच्चों की मां बनी जहानारा की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। और हो भी क्यों, आखिर अब उनके आंगन में एक की बजाय 4 बच्चों की किलकारियां गूजेंगी।

Jahanara babies
Jahanara babies

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 महीने पहले जहानारा की सोनोग्राफी की गई थी, जिसमें पुष्टि हुई थी कि उनके गर्भ में 4 बच्चे पल रहे हैं। जहानारा की खुशी इसलिए भी खास हो जाती है कि शादी के 6 साल बाद वह मां बनी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत