1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राणा को जमानत मिली, अपने ही ऊपर चलवाई थी गोली

मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राणा को जमानत मिली, अपने ही ऊपर चलवाई थी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2021 05:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 02:10 pm IST

मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना के वकील सुरेंद्र भदौरिया ने जमानत होने की पुष्टि की है। तबरेज पर अपने ही ऊपर गोली चलवाने का आरोप था। लखनऊ के हुसैनगंज स्थित आवास से रायबरेली पुलिस ने तबरेज राना को गिरफ्तार किया था।

मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राणा को जमानत मिली, अपने ही ऊपर चलवाई थी गोली- India TV Hindi
मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राणा को जमानत मिली, अपने ही ऊपर चलवाई थी गोली Image Source : SOCIAL MEDIA

रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को जमानत मिल गई है। बीते बुधवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अगले दिन ही तबरेज राना को जमानत मिल गई है। तबरेज राना के वकील सुरेंद्र भदौरिया ने जमानत होने की पुष्टि की है। तबरेज पर अपने ही ऊपर गोली चलवाने का आरोप था। लखनऊ के हुसैनगंज स्थित आवास से रायबरेली पुलिस ने तबरेज राना को गिरफ्तार किया था।  

बता दें कि, तबरेज राना पर बीती 28 जून को रायबरेली के त्रिपुला चौराहे के पास हमला हुआ था। इस मामले में तबरेज ने अपने चाचा और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस पूरे षडयंत्र में शामिल 4 शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने जब तबरेज राना गोली मामले की जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि तबरेजा राना ने पैतृक संपति को बेचने के बाद अपने चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए बीती 28 जून की शाम खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो इस वारदात का खुलासा हो गया और गोली चलाने वाले बाइक सवार युवक समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया। वारदात के खुलासे के बाद आरोपी बनाए गए तबरेज राना तब से फरार चल रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत