1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद: पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक', पत्‍नी ने की आत्‍महत्‍या की कोशिश

अहमदाबाद: पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक', पत्‍नी ने की आत्‍महत्‍या की कोशिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2019 11:50 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 03:56 pm IST

ट्रिपल तलाक बिल को कल संसद की मंजूरी मिल गई, लेकिन इसके कुछ ही घंटों के बाद ही अहमदाबाद से एक और तलाक का मामला सामने आया है।

triple talaq- India TV Hindi
triple talaq

ट्रिपल तलाक बिल को कल संसद की मंजूरी मिल गई, लेकिन इसके कुछ ही घंटों के बाद ही अहमदाबाद से एक और तलाक का मामला सामने आया है। यहां पति से मिले तलाक के आहत महिला ने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया है। बता दें कि मंगलवार को ही राज्‍य सभा ने ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी दी है। अब राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद यह बिल कानून की शक्‍ल लेगा। 

लेकिन जब तक इसे कानूनी स्‍वरूप नहीं मिलता तब तक महिलाओं पर अत्‍याचार फिलहाल जारी है। इसी की बानगी अहमदाबाद में देखने को मिली है। यहां तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने खुदकुशी की कोशिश की है।

फिलहाल, विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत