1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमामि गंगे परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए दान देंगी अमृतानंदमयी

नमामि गंगे परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए दान देंगी अमृतानंदमयी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2015 05:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 05:15 pm IST

कोल्लम: माता अमृतानंदमयी मठ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के लिए 100 करोड़ रुपए दान में देगा। इसकी संस्थापक धार्मिक नेता और मानववादी माता अमृतानंदमयी देवी हैं। वह अम्मा के नाम से प्रसिद्ध हैं।

नमामि गंगे के लिए...- India TV Hindi
नमामि गंगे के लिए मिलेगा 100 करोड़ रुपए का दान

कोल्लम: माता अमृतानंदमयी मठ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के लिए 100 करोड़ रुपए दान में देगा। इसकी संस्थापक धार्मिक नेता और मानववादी माता अमृतानंदमयी देवी हैं। वह अम्मा के नाम से प्रसिद्ध हैं। मठ ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि 11 सितम्बर को अमृतापुर आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अमृतानंदमयी देवी 100 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को सौंपेंगी।

उन्होंने बताया कि इस धनराशि का प्रयोग गंगा किनारे के गरीब गांवों में शौचालय बनाने के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अम्मा ने 28 मार्च को पहली बार स्वच्छ गंगा परियोजना में मठ की भागीदारी को लेकर चर्चा की थी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक के दौरान, मठ की पर्यावरणीय पहल के लिए प्रधानमंत्री ने अम्मा की सराहना की थी। माता अमृतानंदमयी मठ ने 2010 में अमला भारतम अभियान (एबीसी) की शुरूआत की थी जिसका लक्ष्य देश के पावन सौंदर्य को पुन: स्थापित करना और लोक कल्याण था।

इस अभियान के तहत लाखों कार्यकर्ता नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं और स्कूलों में कचरे के निपटान के सही तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।माता अमृतानंदमयी के अनुयायी उन्हें प्यार से “अम्मा” बुलाते हैं। वो भारत की सबसे अमीर महिला योगी हैं। अम्मा की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। उन्होंने अमृता विश्व विद्यापीठम कॉलेज, अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और अमृता स्कूल की स्थापना की है। इसके अलावा उनका एक टीवी चैनल भी है। अम्मा के अनुयायी भी दिल खोल कर दान देते हैं। लेकिन अमृता ट्रस्ट के स्कूल और कॉलेज में इंजीनियरिंग, बिजनेस, बायो-टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन की शिक्षा दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत