1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुष्कर्म मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

दुष्कर्म मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 01:40 pm IST

आसाराम के बेटे नारायण सांईं को सूरत की सेशंस अदालत ने दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। उसे 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी

दुष्कर्म मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा- India TV Hindi
दुष्कर्म मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा Image Source : TWITTER/ @ANI

नई दिल्ली: आसाराम के बेटे नारायण सांईं को सूरत की सेशंस अदालत ने दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। उसे 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि सूरत की रहने वाली दो बहनों की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप में कोर्ट ने नारायण साईं को दोषी करार दिया है। 

पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर नारायम साईं और आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया था। नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रेप का केस करीब 11 साल पुराना है।

पीड़िता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आसाराम के खिलाफ गांधीनगर के कोर्ट में मामला चल रहा है। 

नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं, जिन्होंने नारायण साईं को लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत