1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मन की बात में पीएम मोदी ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

मन की बात में पीएम मोदी ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2015 11:30 am IST,  Updated : Jul 26, 2015 11:53 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वीं बार जनता से 'मन की बात' की। पीएम मोदी ने पहले विजय दिवस के मौके पर कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी फिर मोदी ने सड़क

मन की बात में पीएम ने...- India TV Hindi
मन की बात में पीएम ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वीं बार जनता से 'मन की बात' की। पीएम मोदी ने पहले विजय दिवस के मौके पर कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी फिर मोदी ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के बारे में भी बात की।

कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीए ने कहा कि, "कारगिल के जवानों को शत शत नमन।" उन्होंने कहा कि, 'कारगिल युद्ध सिर्फ सीमा पार नहीं लड़ा गया। बल्कि, हर मां-बाप, भाई-बहन, बेटी और पत्नी ने लड़ी है।'

नरेंद्र मोदी ने देश भर में ख़राब सड़कों और उन पर होने वाली दुर्घटना पर बात करते हुए कहा कि, सरकार नेश्नल रोड सेफटी पॉलिसी लाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि, सड़क हादसों में हर 4 मिनट में 1 मौत होती है।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को भाषड़ देने के लिए देश की जनता से सुझाव भी भेजने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत