नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिए मंगलवार को लोगों से विचार मांगे हैं। मोदी की 13वीं 'मन की बात' का प्रसारण रविवार को आकाशवाणी पर होना है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "क्या इस रविवार के 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कोई आईडिया है? माईगोवओपनफोरम पर इसे साझा करें।"
'मन की बात' का प्रसारण रविवार को आकाशवाणी पर सुबह 11 बजे होगा। अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से किसी मुद्दे पर अपनी राय साझा करते हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों को टोल फ्री नंबर 1800-3000-7800 पर कार्यक्रम के लिए अपने वायस मैसेज भेजने का भी न्योता दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, "आपकी आवाज 'मन की बात' पर..डायल कीजिए 1800-3000-7800 और अपना संदेश दीजिए। इनमें से कुछ इस रविवार के कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।"
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चुने गए वायस मैसेज को प्रसारण का हिस्सा बनाया जाएगा।