1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल में तलाशी एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं : पीएम मोदी

नेपाल में तलाशी एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं : पीएम मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2015 07:48 am IST,  Updated : Apr 27, 2015 07:50 am IST

नई दिल्ली: मोदी ने रविवार को आपातकालीन बैठक बुलाकर तलाशी एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ नेपाल में फंसे लोगों को निकालने की बात पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि नेपाल

नेपाल में तलाशी एवं...- India TV Hindi
नेपाल में तलाशी एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं : पीएम मोदी

नई दिल्ली: मोदी ने रविवार को आपातकालीन बैठक बुलाकर तलाशी एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ नेपाल में फंसे लोगों को निकालने की बात पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि नेपाल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालने के लिए हवाई मार्ग के अलावा सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तलाशी एवं बचाव कार्य से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों द्वारा भारत और नेपाल में किए गए कामों के बारे में बताया गया। उन्हें रविवार को आए भूकंप के झटके के बाद की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दूध का पाउडर और पानी की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को भी इसी मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया था।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कैबिनेट सचिव अजीत सेठ, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. मिश्रा और सरकार के प्रमुख अधिकारी, भारतीय मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत