1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए साल का तोहफा: PM मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

नए साल का तोहफा: PM मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 31, 2015 01:03 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 07:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली NCR को नए साल का तोहफा देते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर दिया। अब दिल्ली और मेरठ के बीच सुपर हाईवे बनेगा।

namo- India TV Hindi
namo

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली NCR को नए साल का तोहफा देते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर दिया। अब दिल्ली और मेरठ के बीच सुपर हाईवे बनेगा। पीएम मोदी ने यहां पर कहा कि विकास के लिए अच्छी सड़क जरूरी होती है और अब विकास की रफ्तार थमने वाली नहीं है। यह रास्ता नहीं विकास का राजमार्ग बनने जा रहा है। यहां पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह योजना तरक्की की नई राहे खोलेगी। मोदी यहां पर यह कहने भी नहीं भूले कि वो यहां पर पिछले 10 सालों में क्या हुआ उस पर चर्चा नहीं करने आया हूं। पीएम मोदी ने नए साल पर एक और सौगात देते हुए कहा कि नए साल से ही अब ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में साक्षात्कार नहीं होगा।

रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी:

पीएम मोदी ने कहा कि एक्सप्रेस वे से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। 7500 करोड़ की योजना से लोगों को रोजगार मिलेगा। वीकेंड टूरिज्म के मौके बढ़ने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लोग अक्सर वीकेंड पर कहां जाना है इस बारे में विचार करते रहते हैं।

विपक्ष से बड़ी अपील: इस जनसभा में मोदी ने कहा कि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रही है और कोई बिल पास नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 सालों तक राज किया और अब वो सदन नहीं चलने दे रहे हैं।

संकट को अवसर में बदलती है हमारी सरकार:

पीएम मोदी ने यहां पर कहा कि हमारी सरकार संकट को अवसर में बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड उतनी तेजी से विकास करेगा जितना उसने जन्म से लेकर अब तक नहीं किया। अब केदारनाथ तक की यात्रा के लिए बढ़िया सड़क बनेगी और मौसम के अनुकूल सड़कें बनाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस नए रास्ते से दिल्ली से मेरठ जाने में कम वक्त लगेगा। डासना से मेरठ के लिए नया रास्ता बनाया जाएगा। ढाई घंटे की दूरी 30 से 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली से मेरठ के बीच 21 ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे। दिल्ली से देहरादून की दूरी ढ़ाई घंटे में पूरी हो जाएगी। मेरठ एक्सप्रेस वे प्रदूषण से मुक्ति दिलाएगा। पहले का लोग मिट्टी लगवाने की बात करता था ताकि मिट्टी लग जाए ताकि आने जाने की बात हो जाए, लेकिन अब गांव का आदमी भी पक्की सड़क नहीं फाइबर रोड की बात करता है। उसे अब डबल लाइन और फाइबर रोड चाहिए। अब गांव का आदमी भी भली भांति समझता है कि अगर विकास की यात्रा को समझना है तो मुझे मेरे गांव को अच्छी सड़क से जोड़ना है। जो बात गांव के सामान्य व्यक्ति को भी समझ में आती है। जो सपना देश के गांव का इंसान भी देखता है उस सपने को पूरा करने की दिशा में, अटल बिहारी वाजपेयी ने दो महत्वपूर्ण बातों की शुरुआत की थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दो अहम बातें हमारे सामने रखी थीं। भारत को वैश्विक पैमाने पर दुनिया के सामने ला खड़ा करने के लिए एक योजना शुरु की। वो थी स्वर्णिम चतुर्भुज। देश को तेज गति से आगे बढ़ाने वाला रास्ता बनाया। भारत के पूर्व को पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़ने का काम वाजपेयी जी की योजना ने किया। दूसरा हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाने के लिए उन्होंने गांव के लिए योजना चलाई। वाजपेयी जी हिंदुस्तान के गांव की भी तरक्की चाहते थे उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की ताकि गांव भी तरक्की करे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत