1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अस्पताल का उद्घाटन किया

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अस्पताल का उद्घाटन किया

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2016 07:33 am IST,  Updated : Apr 19, 2016 09:41 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे। यहां वह औपचारिक रूप से श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

narendra modi to inaugurate hospital in jammu and kashmir.- India TV Hindi
narendra modi to inaugurate hospital in jammu and kashmir.

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू एवं कश्मीर का दौरा पर हैं। यहां उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी विश्विद्यालय में 5वां दीक्षांत भाषण भी देंगे। वह खेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा के पास रियासी जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत से 230 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण करवाया है।

इस अस्पताल में 15 मार्च से ही लोगों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा और डायग्नोस्टिक टेस्ट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 8 अप्रैल से ही अस्पताल में पूर्ण रूप से कार्य शुरू हो गया था।

अधिकारी ने कहा, 'इस अस्पताल में रोगियों के लिए सर्वोत्तम संभव टेस्ट और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत उपकरण लगाए गए हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत