1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #chennairains: PM मोदी ने मदद को भेजे 939 करोड़ रुपए

#chennairains: PM मोदी ने मदद को भेजे 939 करोड़ रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2015 02:49 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 02:52 pm IST

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को बाढ़ सहायता के लिए 939 करोड़ रूपए जारी किए हैं। तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मानसून के कहर से हुई तबाही के बाद राज्य सरकार ने आज इस नुकसान

#chennairains: PM मोदी ने मदद को...- India TV Hindi
#chennairains: PM मोदी ने मदद को भेजे 939 करोड़ रुपए

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को बाढ़ सहायता के लिए 939 करोड़ रूपए जारी किए हैं। तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मानसून के कहर से हुई तबाही के बाद राज्य सरकार ने आज इस नुकसान को 8,481 करोड़ रूपये का बताया जबकि मुख्यमंत्री जे जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहत कार्य के लिए तत्काल 2,000 रूपये जारी करने का आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में जयललिता ने कहा था कि, एक अक्तूबर 2015 से बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 169 लोगों की जान जा चुकी है। नुकसान का ब्योरा देते हुए जयललिता ने प्रधानमंत्री से कहा कि, उनकी सरकार के एहतियाती प्रयासों के बावजूद राज्य में भीषण और लगातार बारिश की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जयललिता ने कहा कि उनकी सरकार ने राहत कार्य के लिए 500 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नुकसान का आकलन, तत्काल राहत के लिए कोषों की जरूरत और अवसंरचना की बहाली का कार्य तेजी से किया गया जिससे संकेत मिलता है कि वित्तीय आवश्यकता कितनी ज्यादा है। पत्र में उन्होंने कहा है तत्काल बचाव एवं राहत के लिए तथा अवसंरचना की अस्थायी एवं स्थायी बहाली के लिए 8,481 करोड़ रूपये की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह आकलन तात्कालिक कदम के तौर पर किया गया क्योंकि तमिलनाडु सरकार को इस भीषण प्राकृतिक आपदा की वजह से उत्पन्न जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार से सहायता की आवश्यकता है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष सहित राज्य के पास उपलब्ध संसाधनों के अलावा कोष की जरूरत है। बाढ़ प्रभावितों की मदद तथा अवसंरचनाओं तो बहाल करने की जरूरत को देखते हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तथा तत्काल केंद्रीय वित्तीय सहायता जारी करने के लिए एक केंद्रीय दल तत्काल नियुक्त करने का अनुरोध किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत