नई द्ल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमल का निशान उठाकर पोलिंग बूथ के पास सेल्फी खींचने के मामले में आज अहमदाबाद की मिर्जापुर रुरल कोर्ट फैसला सुनाएगी। पिछले गुरुवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 11 मई यानी आज तक फैसला सुरक्षित रख लिया था।
इस मामले में क्राइमब्रांच की क्लोसर रिपोर्ट को मंजूर करते हुए पिछले साल बंद कर दिया गया था। बाद में आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य निशांत वर्मा ने मामले में कई धाराएं जोड़ने की अपील करते हुए मामले को दोबारा शुरु करने की अपील की थी।
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कमल का निशान उठाकर सेल्फी खींची थी जिस पर काफी बवाल हुआ था।