1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी पटना हाई कोर्ट शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे

नरेंद्र मोदी पटना हाई कोर्ट शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे

 Written By: IANS
 Published : Mar 02, 2016 12:28 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 12:28 pm IST

पटना हाई कोर्ट के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का समापन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पटना हाई कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने पर उच्च न्यायालय शताब्दी समारोह मना रहा है।

patna high court
- India TV Hindi
patna high court

पटना: पटना हाई कोर्ट के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का समापन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पटना हाई कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने पर उच्च न्यायालय शताब्दी समारोह मना रहा है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मोदी 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे पटना पहुंचेंगे और दो बजे पटना उच्च न्यायालय परिसर में समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।

इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा देश के प्रधान न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा देश एवं समाज के नामी-गिरामी लोगों के भाग लेने की संभावना है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल 18 अप्रैल को अदालत के मशहूर लॉन में इसके शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर शानदार वास्तुकला की प्रतीक अदालत की इस इमारत को खूबसूरती के साथ रोशन किया गया था और एक स्मृति चिह्न् भी जारी किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत