1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 09:53 am IST,  Updated : Sep 06, 2015 09:54 am IST

फरीदाबाद/चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इससे फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रोजाना करीब दो लाख यात्री सफर कर सकेंगे। हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र

दिल्ली-फरीदाबाद...- India TV Hindi
दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

फरीदाबाद/चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इससे फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रोजाना करीब दो लाख यात्री सफर कर सकेंगे।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरपुर से फरीदाबाद में मुजेसर तक बढ़ाई गई लाइन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल, बाबुल सुप्रियो तथा दूसरे लोग फरीदाबाद में एक हेलीपैड पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री कार में एक्सकॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन जाएंगे और वहां मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

फरीदाबाद में खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में मेट्रो सेवा 'भेंट करने' के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुड़गांव और फरीदाबाद को मेट्रो से जोड़ने का भी ऐलान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत