नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि चीन में एक नदी में एक जहाज के डूब जाने की खबर सुनकर उन्हें सदमा लगा है। जहाज पर कम से कम 458 लोग सवार थे। मोदी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, "यांगजी नदी में एक क्रूज जहाज के डूबने की खबर सुनकर सदमा लगा।"
मोदी ने कहा, "मैं जहाज पर सवार लोगों की सुरक्षा और बेहतरी की कामना करता हूं।"
इस यात्री जहाज पर 458 लोग सवार थे, जिसमें से 20 लोगों को अबतक बचाया जा चुका है। पोत सोमवार रात आए एक तूफान के कारण डूब गया।
दोंगफांगझिक्सिंग या द ईस्टर्न स्टार नामक यह यात्री पोत जियांगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग से चोंगकिंग शहर के लिए जा रहा था।