
भारत और UAE के बीच 11.72 अरब से बढ़कर लगभग 39.07 खरब रुपये हो हु्आ-
UAE के आधुनिक शहर यूरोप और अमेरिका के शहरों को भी पीछे छोड़ देते हैं। UAE की अर्थव्यवस्था 800 अरब डॉलर की है और तेजी से बढ़ रही है। भारत और UAE के बीच 1970 में सालाना व्यापार करीब 11.72 अरब रुपये था जो बढ़कर लगभग 39.07 खरब रुपये हो गया है। UAE कुछ साल पहले तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार था। अब चीन और अमरीका के बाद ये तीसरे नंबर पर है। पीएम मोदी की कोशिश होगी दोनों देशों के बीच के व्यापारिक रिश्ते को और मजबूत करना।
UAE की आबदी में 30 फीसद भारतीय-
UAE की अर्थव्यवस्था में भारत का भी योगदान है। UAE में करीब 25 लाख भारतीय रहते हैं जिन्हें UAE की बैकबोन भी कहा जाता है। UAE की आबादी का 30 फीसदी भारतीय हैं। वहां रह रहे भारतीय हर साल 8.46 खरब रुपये भारत भेजते हैं। जाहिर है, UAE भारत के लिए हर लिहाज से अहम है और पीए मोदी की अबू धाबी में यही कोशिश होगी की दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाईयों को छूएं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-