1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज के सीईओ और नरेश गोयल के संकटमोचक करदासिस ने छोड़ी कंपनी

जेट एयरवेज के सीईओ और नरेश गोयल के संकटमोचक करदासिस ने छोड़ी कंपनी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2018 07:45 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 07:45 am IST

देश की प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ के अब तक के सबसे खराब दौर में उसके सीईओ ने भी साथ छोड़ दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निकोस करदासिस ने एक बार फिर से इस्तीफा दे दिया है।

Nikos Kardassis- India TV Hindi
Nikos Kardassis

देश की प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ के अब तक के सबसे खराब दौर में उसके सीईओ ने भी साथ छोड़ दिया है। कंपनी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निकोस करदासिस ने एक बार फिर से इस्‍तीफा दे दिया है। करदासिस नवंबर में अपने पैतृक स्‍थान पर छुट्टी बिताने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं आए और उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा कंपनी को भेज दिया है। 

बता दें कि वित्तीय संकट से गुजर रही जेट एयरवेज ने अपने जिन पूर्व मुख्य कार्यकारी (सीईओ) निकोस करदासिस को कंपनी की स्थिति में सुधार के लिए वापस बुलाया था, उन्होंने कंपनी को फिर छोड़ दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। यूनानी-अमेरिकी मूल के करदासिस विमान उद्योग के पुराने योद्धा है। वह नरेश गोयल के नेतृत्व वाली जेट एयरवेज में तीसरी बार आए थे। 

करदासिस इस इसी साल मई में कंपनी में लाए गए थे। जेट एयरवेज का वित्तीय प्रदर्शन जनवरी से खराब चल रहा है। घटना के जानकार सूत्र ने कहा, "निकोस करदासिस को गोयल ने कंपनी की हालत सुधारने के लिए फिर बुलाया था। वह नवंबर में अपने पैतृक स्थान के लिए छुट्टी पर गए और उसके बाद वह वापस नहीं आए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत