नई दिल्ली: नासिक और त्र्यंबकेश्वर में 29 अगस्त को होने वाले पहले शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाही स्नान से पहले नासिक और त्र्यंबकेश्वर का नजारा देखने लायक है। दुकानें सज गई है।
- पहला शाही स्नान:29 अगस्त।
- दूसरा शाही स्नान: 12 सितंबर।
- तीसरा शाही स्नान:18 सिंतबर।
- चौथा शाही स्नान: 25 सितंबर।
दिगम्बर, निर्मोही और निर्वाणी अखाड़ों के हजारों महंत और साधु नासिक में पहला पवित्र स्नान करेंगे। प्रशासन के अनुसार पहले शाही स्नान के दिन 70 लाख से एक करोड़ लोग नासिक और त्र्यंबकेशवर में डुबकी लगाने जुट सकते हैं, इसलिए वह सुरक्षा के हर मुमकिन इंतजाम करने में जुटा है।
अगली स्लाइड में तस्वीरों में देखे शाही स्नान से पहले की धूम-
