1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नासिक कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

नासिक कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2015 08:53 am IST,  Updated : Sep 13, 2015 09:02 am IST

नासिक: आज नासिक कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। बीती रात से ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 3:20 पर त्रयंबकेश्वर में शाही स्नान शुरू हुआ, जिसमें

नासिक कुंभ: दूसरे शाही...- India TV Hindi
नासिक कुंभ: दूसरे शाही स्नान में भक्तों ने लगाई डुबकी

नासिक: आज नासिक कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। बीती रात से ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 3:20 पर त्रयंबकेश्वर में शाही स्नान शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले जूना अखाड़ा ने स्नान किया। 58 दिन का कुंभ मेला 25 सितंबर तक चलेगा और अगला शाही स्नान 18 सिंतबर को होगा।

नासिक के राम कुण्ड में 6 बजे सबसे पहले निर्मोही अखाड़ा ने स्नान किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किए गए हैं।

देशभर के साधु-संत दोपहर बारह बजे तक शाही स्नान करेंगे। इसके बाद आम भक्त स्नान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत