1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: गया में नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया सामुदायिक भवन

बिहार: गया में नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया सामुदायिक भवन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 05:50 pm IST

बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

naxal- India TV Hindi
naxal

गया: बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, बिहार और झारखंड की सीमा पर बसे धनगाई गांव में सशस्त्र नक्सलियों ने देर रात धावा बोल दिया और गांव में स्थित सामुदायिक भवन में डायनामाइट विस्फोट कर भवन को उड़ा दिया।

बाराचट्टी के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली गांव से वापस लौट गए। नक्सलियों की संख्या 30 से 40 बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिास घटनास्थल पर पहुंच गई तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस भवन में पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी चल रही थी। सम्भवत: नक्सलियों को इसकी जानकारी मिल गई और नक्सलियों ने भवन को ही ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत