1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाई यात्री अलर्ट रहें, गणतंत्र दिवस के कारण प्रभावित होंगी करीब 1000 उड़ानें

हवाई यात्री अलर्ट रहें, गणतंत्र दिवस के कारण प्रभावित होंगी करीब 1000 उड़ानें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 11:57 pm IST

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनजर एक सप्ताह रोजाना दो घंटे दिल्ली का आसमान विमानों के लिए प्रतिबंधित होने के कारण करीब एक हजार उड़ानें रद्द की जाएंगी या उनका समय बदला जाएगा।

airport- India TV Hindi
airport

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनजर एक सप्ताह रोजाना दो घंटे दिल्ली का आसमान विमानों के लिए प्रतिबंधित होने के कारण करीब एक हजार उड़ानें रद्द की जाएंगी या उनका समय बदला जाएगा। हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी हवाई अड्डा आने वाली और यहां से जाने वाली उड़ानें इससे प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि करीब 500 घरेलू उड़ानें रद्द की जाएंगी तथा कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की समयसारिणी में बदलाव किया जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस संबंध में सूचना जारी किया है। सूचना के अनुसार, 18 से 26 जनवरी तक 10:35 बजे से 12:15 बजे तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोई भी विमान उतर नहीं सकेगा और न ही वहां से उड़ान भर सकेगा।अधिकारी ने कहा कि इससे रोजाना औसतन 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। हम 40 अंरराष्ट्रीय उड़ानों को इस समय से पहले या इसके बाद में व्यवस्थित करेंगे। शेष 60 में से भी कुछ उड़ानों को समय देने की कोशिश की जाएगी। मतलब कि लगभग 50 उड़ानें रोजाना रद्द होंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत