1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर घाटी में 300 आतंकवादी सक्रिय, 250 से अधिक भारत में घुसपैठ की फिराक में

कश्मीर घाटी में 300 आतंकवादी सक्रिय, 250 से अधिक भारत में घुसपैठ की फिराक में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2018 11:52 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 11:53 pm IST

थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

militants in Kashmir, LoC, Army, Kashmir- India TV Hindi
Nearly 300 active militants in Kashmir; over 250 at terror launch pads across LoC: Army

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

Related Stories

सेना के 15 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संवाददाताओं को बताया, “250 से ज्यादा आतंकवादी भारतीय सरजमीं में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। हमारी सेना सतर्क है और उन्हें रोकने के लिए तैयार है।'' 

अधिकारी ने कहा कि सेना की पूरी कोशिश होगी कि वह आतंकवादियों को भारतीय सरजमीं में नहीं घुसने दें। सेना के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत