1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सर्जिकल स्ट्राइक-2 के डर से बौखलाए मुशर्रफ, कहा-भारतीय सैनिक घुसे तो वापस नहीं लौटेंगे

सर्जिकल स्ट्राइक-2 के डर से बौखलाए मुशर्रफ, कहा-भारतीय सैनिक घुसे तो वापस नहीं लौटेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 01:19 pm IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते हुए उनका मानना है कि नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी ठिकानों पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की जरूरत है।

सर्जिकल स्ट्राइक-2 के डर से बौखलाए मुशर्रफ, कहा-भारतीय सैनिक घुसे तो वापस नहीं लौटेंगे- India TV Hindi
सर्जिकल स्ट्राइक-2 के डर से बौखलाए मुशर्रफ, कहा-भारतीय सैनिक घुसे तो वापस नहीं लौटेंगे

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के बयान से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ बौखला गए हैं। सेना प्रमुख ने कहा था कि अगर पाकिस्तान सरहद पर अपनी करतूत से बाज नहीं आया तो भारतीय सेना फिर सरहद पार जाकर सबक सिखा सकती है। सेना प्रमुख के इस बयान से बौखलाए मुशर्रफ ने कहा कि अब पाकिस्तानी आर्मी पहले जैसी नहीं है। वक्त बदल चुका है। अब भारतीय सीमा पीओके में भी नहीं घुस सकती। अगर भारतीय सैनिक घुसे तो वापस नहीं लौट पाएंगे।

बता दें कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते हुए उनका मानना है कि नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी ठिकानों पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है, रावत ने इसका सकारात्मक जवाब दिया।

बिपिन रावत ने कहा कि मेरा मानना है कि एक और कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) की जरूरत है। लेकिन मैं यह खुलासा नहीं करना चाहता कि हम इसे कैसे अंजाम देना चाहते हैं।भारतीय सेना ने दो साल पहले 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा के पार आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। रावत ने रविवार को सरकार के उस फैसले का समर्थन किया था जिसमें पाकिस्तान के साथ वार्ता रद्द कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश