1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काठमांडू भूकंप से मरने वालोे की संख्या पहुच सकती है10000 के पार : कोईराला

काठमांडू भूकंप से मरने वालोे की संख्या पहुच सकती है10000 के पार : कोईराला

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 04:54 pm IST

काठमांडू,  नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने मंगलवार को भारत, चीन और अमेरिका के राजदूतों से कहा कि विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है।  कोईराला ने बताया कि शनिवार को

मृतकों की संख्या 10000...- India TV Hindi
मृतकों की संख्या 10000 पहुंच सकती है : कोईराला

काठमांडू,  नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने मंगलवार को भारत, चीन और अमेरिका के राजदूतों से कहा कि विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है। 

कोईराला ने बताया कि शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 4,400 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है तथा घायलों में अनेक की हालत गंभीर है, साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

कोईराला के मीडिया सलाहकार प्रकाश अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कोईराला ने राजदूतों से कहा है कि इन सभी को मिलाकर देखा जाए तो मृतकों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है।

कोईराला के अनुमान के मुताबिक, यह नेपाल के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप साबित हो सकता है।

कोईराला ने साथ ही भूकंप पीड़ितों की मदद तथा नेपाल को पुनर्निर्मित करने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से और मदद की गुहार भी लगाई है तथा मदद में तेजी लाने की मांग की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत