1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र में भूकंप के तेज झटके

मप्र में भूकंप के तेज झटके

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 02:35 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 02:43 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा

मप्र में भूकंप के तेज...- India TV Hindi
मप्र में भूकंप के तेज झटके

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सरकारी दफ्तरों में काम काज रोक दिया गया, बड़ी दुकानें और मॉल खाली करा दिए गए और सड़कों पर जाम लग गया।

भोपाज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में चल रही बैठक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद बैठक बीच में ही रोक दी गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न् 11.41 बजे भोपाल, जबलपुर और राज्य विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई, जिसका केंद्र सतह से 20 किलोमीटर गहराई में नेपाल में पाया गया। भूकंप से राज्य में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बल्लभ भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अधिकारी एक परियोजना को लेकर प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी सबकुछ हिलने जैसा महसूस हुआ। भूकंप के झटकों का एहसास होने के बाद सब तुरंत बाहर आ गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी कर्मचारियों को भोजनावकाश से पहले भवन के अंदर न जाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि इंसान की जान सबसे कीमती है। लिहाजा सतर्कता बरतना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत