1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-झांसी गतिमान एक्सप्रेस आज से शुरू

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-झांसी गतिमान एक्सप्रेस आज से शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 01:03 pm IST

Indian Railways की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली से निकली है, दोपहर बाद 3 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। 

New Delhi Katra Vande Bharat Express Hazrat Nizamuddin Jhansi Gatiman Express restored from July 21s- India TV Hindi
दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-झांसी गतिमान एक्सप्रेस आज से शुरू Image Source : PTI (FILE)

Indian Railway News: दिल्ली से कटरा और दिल्ली से झांसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेल ने इन दोनों रूट्स पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तथा गतिमान एक्सप्रेस को फिर से शुरू कर दिया है। दोनों गाड़ियां आज सुबह दिल्ली से यात्रियों को लेकर अपने अपने गंतव्य के लिए निकल गई हैं और आज शाम को ही यात्रियों को वापस लेकर दिल्ली लौटेंगी। 

भारतीय रेल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली से निकली है, दोपहर बाद 3 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का रोजाना यही समय है और यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है।

हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस भी बुधवार सुबह 8.10 बजे दिल्ली से झांसी के लिए निकल गई है और दोपहर बाद 3.05 बजे यह दिल्ली के लिए वापस रवाना होगी। निजामुद्दीन-झांसी गतिमान एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़ हफ्ते के 6 दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। 

रेलवे की तरफ से कहा गया है कि इन दोनों रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, यात्रा के दौरान और प्लेटफॉर्म पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहने के नियम जरूरी हैं, इसके अलावा ट्रेन जिन राज्यों से होकर जाएगी, वहां के स्थानीय कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा। अगले आदेश तक दोनों ट्रेनें समय अनुसार चलती रहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत