1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SSC में खुला नौकरियों का पिटारा, मात्र 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका

SSC में खुला नौकरियों का पिटारा, मात्र 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2015 05:15 pm IST,  Updated : Dec 21, 2015 05:15 pm IST

सरकारी नौकरी का इंताजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हुआ। कर्मचारी चयन आयोग में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों में मात्र 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बेहतरीन मौका है।

JOB- India TV Hindi
JOB

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का इंताजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हुआ। कर्मचारी चयन आयोग में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों में मात्र 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बेहतरीन मौका है। इसलिए बिना कोई मौका गंवाए तुरंत आवेदन करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाइए।

किन पदों पर निकली हैं भर्तियां: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) और मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जल्दी करें।

क्या है शैक्षणिक योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। मसलन स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं और यूडीसी पद के लिए स्नातक और एमटीएस पद के लिए 10वीं या उसके समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है।

क्या है वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपए दिए जाएंगे। आवेदकों को चयन से पूर्व लिखित परीक्षा, स्टनोग्राफी परीक्षा और कम्प्यूटर दक्षता कौशल परखने के बाद ही नौकरी के लिए योग्य माना जाएगा।

उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित: निर्धारित पदों पर आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों को आयु सीमा शर्तों को पूरा करना होगा। इन सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। वहीं स्टेनोग्राफर और यूडीसी पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष एवं एमटीएस पद के लिए 25 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी है।

क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख: इन सभी पदों पर भर्तियों के लिए आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी साल 2016 तय की गई है। वहीं आवेदन करने वालों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा और यह चालान के माध्यम से स्वीकार्य किया जाएगा। ध्यान रहे चालान भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा से ही बना हुआ हो। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना है।

कैसे करें आवेदन: अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esicpunjab.org और www.esic.nic.in पर लॉग इन करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत