1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र: रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव

उप्र: रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव

 Written By: IANS
 Published : Nov 08, 2015 07:15 am IST,  Updated : Nov 08, 2015 07:15 am IST

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक नवजात का शव पड़ा पाया गया। शव को आवारा जानवर नोंचने की फिराक में थे, तभी जीआरपी ने शव को कब्जे में

उप्र: रेलवे ट्रैक पर...- India TV Hindi
उप्र: रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक नवजात का शव पड़ा पाया गया। शव को आवारा जानवर नोंचने की फिराक में थे, तभी जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। हरदोई रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर खदरा रेलवे फाटक के पास रेवले ट्रैक के किनारे शव मिलने की घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया है। रेलवे ट्रैक के किनारे लाइन चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी को जब शव पड़ा मिला तो उसने फौरन इसकी सूचना जीआरपी को दी। नवजात के शव के पास मौजूद आवारा जानवरों को भगाया।

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव होने की सूचना पर आसपास के बस्ती के लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों के मुताबिक, शव को देखने से लग रहा है कि उसका जन्म कुछ समय पहले हुआ होगा और किसी ने जन्म के बाद ही उसको बेदर्दी से रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत