1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown पर पीएम की बात से सहमत, अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण: ममता बनर्जी

Lockdown पर पीएम की बात से सहमत, अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण: ममता बनर्जी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 07:12 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही है क्योंकि कोविड-19 से निपटने के लिये अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं।

Lockdown पर पीएम की बात से सहमत, अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण: ममता बनर्जी- India TV Hindi
Lockdown पर पीएम की बात से सहमत, अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही है क्योंकि कोविड-19 से निपटने के लिये अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भी अप्रैल के अंत तक पाबंदियां जारी रखने के पक्ष में है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही है। हम केन्द्र सरकार की इस बात से सहमत हैं। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगले दो सप्ताह काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। हम सभी को और अधिक सतर्कता बरतते हुए घरों में रहना चाहिये। '' बनर्जी ने कहा कि उन्होंने केन्द्र सरकार से सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि इस अवधि के दौरान किसी तरह की आवाजाही नहीं हो। उन्होंने कहा, ''हमने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिये प्रधानमंत्री से वित्तीय पैकेज की मांग की है। हमने केन्द्र से राज्यों के लिये 10 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करने के लिये कहा है।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत