
terrorist
NIA ने तीन दिन चले एनकाउंटर में मारे गए दूसरे आतंकवादी की भी तस्वीर जारी की है। पहली तस्वीर में आतंकवादी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा लेकिन दूसरी तस्वीर में चेहरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। छोटे बाल हैं, चेहरा पतला है और हल्की मूंछे भी हैं। NIA का कहना है कि ये आतंकवादी मिडियम बिल्ट वाला था यानी न ज्यादा पतला और न भारी। इसकी लंबाई पांच फीट सात इंच बताई गई है और इसकी तस्दीक भी एक मुसलमान युवक के तौर पर की गई है।