1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली : नौवीं कक्षा के छात्र की दोस्त ने की हत्या

दिल्‍ली : नौवीं कक्षा के छात्र की दोस्त ने की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 11:31 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 11:37 am IST

नई दिल्ली : एक लड़की से दोस्ती को लेकर नाराजगी के चलते 15 वर्षीय एक छात्र की उसी के किशोर दोस्त ने हत्या कर दी। मामला दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का है। पुलिस

नौवीं कक्षा के छात्र...- India TV Hindi
नौवीं कक्षा के छात्र की दोस्त ने की हत्या

नई दिल्ली : एक लड़की से दोस्ती को लेकर नाराजगी के चलते 15 वर्षीय एक छात्र की उसी के किशोर दोस्त ने हत्या कर दी। मामला दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त आनंद का शव फतेहपुर बेरी के जंगल क्षेत्र से रविवार को मिला। एक दिन पहले ही उसके पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का नौवीं कक्षा का छात्र है। वह फतेहपुर बेरी में सुल्तानपुर एस्टेट स्थित अपने घर से लापता था। जांच में पता चला कि लापता होने से पहले आनंद दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दोस्त के साथ था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आनंद के दोस्त ने गुनाह कबूल लिया ।आरोपी नाबालिग आनंद की एक लड़की से दोस्ती को लेकर नाराज था जिसे वह पसंद करता था। इसके चलते उसने गुस्से में आनंद की हत्या कर दी । उसे गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत