1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भया के दोषी विनय की ‘दरिंदा’ डायरी कोर्ट में पेश, पटियाला हाउस कोर्ट से लगा झटका

निर्भया के दोषी विनय की ‘दरिंदा’ डायरी कोर्ट में पेश, पटियाला हाउस कोर्ट से लगा झटका

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jan 25, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 01:36 pm IST

निर्भया के दोषियों के वकील की ओर से मांगे दस्तावेजों को जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें निर्भया के दोषी विनय द्वारा बनाई गई पेंटिंग और दरिंदा डायरी भी वकील को दी गई है।

निर्भया के दोषी विनय की ‘दरिंदा’ डायरी कोर्ट में पेश, पटियाला हाउस कोर्ट से लगा झटका- India TV Hindi
निर्भया के दोषी विनय की ‘दरिंदा’ डायरी कोर्ट में पेश, पटियाला हाउस कोर्ट से लगा झटका

नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों के वकील की ओर से मांगे दस्तावेजों को जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें निर्भया के दोषी विनय द्वारा बनाई गई पेंटिंग और दरिंदा डायरी भी वकील को दी गई है। वकील ने बताया कि जेल में रहते हुए विनय ने 19 पन्नों की एक डायरी लिखी है जिसका नाम उसने 'दरिंदा' रखा है।

Related Stories

जेल प्रशासन ने दोषी विनय की पेटिंग और उसकी डायरी दरिंदा को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने तिहाड़ जेल से कहा कि सभी दस्तावेज दोषियों को दे दिए जाएं। इस पर जेल प्रशासन ने कहा कि सभी दस्तावेद सौंप दिए गए हैं और इसके साथ ही इस अर्जी का निपटारा हो गया।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट में कहा कि निर्भया के दोषी जानबूझकर इस मामले में देरी करना चाहते हैं और उनकी ये याचिका महज देरी कराने की चाल है और कुछ नहीं, क्योंकि दस्तावेज उन्हें पहले ही दिए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों दोषियों अक्षय और पवन ने अपने वकील एपी सिंह के जरिए दायर याचिका में कहा था कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में क्युरेटिव पिटीशन दाखिल करने के लिए जरूरी दस्तावेज अभी तक उपलब्ध नहीं कराए हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले में कोई भी निर्देश देने की कोई जरुरत नहीं है। दोषियों की मांग पर सभी दस्तावेज दे दिए गए हैं। तिहाड़ प्रशासन ने अब किसी भी तरह के दस्तावेज अपने पास होने से इंकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत