1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निसर्ग तूफान: मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलीं हवाएं, बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

निसर्ग तूफान: मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलीं हवाएं, बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:37 pm IST

निसर्ग चक्रवात लैंडफॉल के साथ मुंबई और आसपास के इलाके में अपने पूरे जोर पर है। मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है।

निसर्ग तूफान: मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही है हवाएं, बांद्रा-वर्ली सी- India TV Hindi
निसर्ग तूफान: मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही है हवाएं, बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद Image Source : INDIA TV

मुंबई:  निसर्ग चक्रवात लैंडफॉल के साथ मुंबई और आसपास के इलाके में अपने पूरे जोर पर है। मुंबई में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है। तूफान के मद्देनर बांद्रा वर्ली सी लिंक को बंद कर दिया गया है। मुंबई में कई जगह शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हैं वहीं पूरे शहर में करीब 25 जगह पेड़ गिरने की सूचना है। अलीबाग में 110 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने की खबर है। रत्नागिरी, रायगढ़,पालघर में कई घरों की छतें उड़ गई हैं। 

रत्नागिरि तट के पास से दस नाविकों को बचाया गया 

 चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण महाराष्ट्र में रत्नागिरि के तट के पास फंसे हुए एक पोत से बुधवार को कम से कम दस नाविकों को बचा कर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पोत को रत्नागिरी के मिरया बंदर क्षेत्र से देखा गया और उसे तट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वार भाटे और भारी बारिश के कारण पोत मिरकवाड़ा के तट के पास चला गया था जहां से नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत