1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-गुड़गाँव एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हमने पेड़ों को बचाने का ख़ास प्रयास किया- नितिन गडकरी

दिल्ली-गुड़गाँव एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हमने पेड़ों को बचाने का ख़ास प्रयास किया- नितिन गडकरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 11:44 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 11:44 pm IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि 'दिल्ली- गुड़गाँव एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हमने पेड़ों को बचाने का ख़ास प्रयास किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण क- India TV Hindi
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। Image Source : TWITTER

गुरुग्राम/नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि 'दिल्ली- गुड़गाँव एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हमने पेड़ों को बचाने का ख़ास प्रयास किया है। हमने 12,000 पेड़ ट्रांसप्लांट किए हैं और 84% सक्सेस रेट है। यह एक ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे होगा।' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 8,662 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 15 अगस्त, 2022 से पहले पूरा हो जाएगा।

बता दें कि, करीब 9 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास मार्च 2019  में किया गया था। करीब 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर का क्षेत्र गुरुग्राम में है और करीब 10 किलोमीटर का क्षेत्र दिल्ली में पड़ता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत