1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: ऐश्वर्या के साथ शादी के बंधन में बंधे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप, नीतीश भी पहुंचे आशीर्वाद देने

बिहार: ऐश्वर्या के साथ शादी के बंधन में बंधे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप, नीतीश भी पहुंचे आशीर्वाद देने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2018 11:27 pm IST,  Updated : May 13, 2018 12:01 am IST

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक , केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी , दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने वर - वधु को आशीर्वाद दिया।

 बिहार के पूर्व...- India TV Hindi
 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव आज ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गये। Image Source : PTI

पटना: राजद नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव आज ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गये। ऐश्वर्या पार्टी विधायक चंद्रिका राय की पुत्री हैं। विशाल वेटरनेरी कॉलेज मैदान में आयोजित विवाह समारोह में कई वीआईपी और हजारों आम लोगों ने हिस्सा लिया।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक , केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी , दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने वर - वधु को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) के सभी शीर्ष अधिकारी अतिथियों के स्वागत के लिये प्रवेश द्वार पर खड़े थे।  नीतीश कुमार भी इस अवसर पर शामिल हुए और वर - वधु को आर्शीवाद दिया। लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं बेटी मीसा भारती ने नीतीश का स्वागत किया। 

मीसा राज्यसभा की सदस्य हैं। वहां आये अन्य गणमान्य व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं पत्नी डिम्पल यादव , राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल , कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं वकील राम जेठमलानी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी , केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव विवाह समारोह में अनुपस्थित दिखे। दोनों नेता देश से बाहर हैं। शादी में शिरकत करने आये मेहमानों के ठहरने के लिये शहर के शीर्ष होटलों में करीब 100 कमरे बुक किये गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत