1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश शराब विरोधी मुहिम के साथ दूसरे राज्यों में बढ़ाएंगे पहुंच

नीतीश शराब विरोधी मुहिम के साथ दूसरे राज्यों में बढ़ाएंगे पहुंच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2016 06:46 pm IST,  Updated : Apr 17, 2016 06:46 pm IST

बिहार में पूरी तरह शराबबंदी के बाद शराब विरोधी मुहिम को समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना अगले साल उत्तरप्रदेश समेत कुछ राज्यों का दौरा करने की है।

Nitish Kumar
- India TV Hindi
Nitish Kumar

नई दिल्ली: बिहार में पूरी तरह शराबबंदी के बाद शराब विरोधी मुहिम को समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना अगले साल उत्तरप्रदेश समेत कुछ राज्यों का दौरा करने की है। माना जाता है कि राज्य के महिला मतदाताओं में नीतीश को लेकर जबरदस्त समर्थन है। उन्हें उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में कुछ महिला संगठनों की तरफ से आमंत्रण मिला है।

पार्टी के महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री इन राज्यों के दौरे पर राजी हो गए हैं और महिला संगठनों के साथ चर्चा करेंगे। पटना में 23 अप्रैल को जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कुमार के चयन के पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के पूर्व के फैसले को मंजूरी दी जाएगी।

त्यागी ने कहा, गांधीवादी और सर्वोदय आंदोलन से जुड़े कई महिला संगठनों ने कुमार को आमंत्रित किया है। त्यागी ने बताया, राजस्थान में जयपुर, महाराष्ट्र में वर्धा, उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और उत्तरप्रदेश में कुछ जगहों से आमंत्रण है। मुख्यमंत्री मई में इन राज्यों में जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत