1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निजामुद्दीन मरकज़ के मौलाना साद का नया ऑडियो आया सामने, खुद को क्वारंटाइन में रखने की कही बात

निजामुद्दीन मरकज़ के मौलाना साद का नया ऑडियो आया सामने, खुद को क्वारंटाइन में रखने की कही बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 10:55 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:42 am IST

ऑडियो टेप में आज मौलाना ने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को कॉरेंटीन में रखने की बात कही, साथ ही लोगों से भी सरकार की सलाह मानने को कहा।

Maulana Saad- India TV Hindi
Maulana Saad

दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में तबलीगी जमात की घटना सामने आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस ने जमात के कई सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें जमात के मौलाना साद भी शामिल हैं, जो घटना सामने आने के बाद से फरार हैं। मौलाना साद ने आज एक ऑडियो टेप जारी किया है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद से मौलाना के सुर बदले से दिखाई दे रहे हैं। ऑडियो टेप में आज मौलाना ने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारंटाइन में रखने की बात कही, साथ ही लोगों से भी सरकार की सलाह मानने को कहा। 

अपने आडियो मैसेज में मौलाना ने कहा, 

इसमें कोई शक नहीं कि इस वक्त पूरी दुनिया में फैली यह बीमारी हम इंसानों के गुनाहों का नतीजा है, इस वक्त दुआएं, कसरत, इबादत के साथ अपने घरों में रहकर इबादत और तालीम का एहतमाम करना है, ये अल्लाह के गुस्से को ठंडा करने का असल जरिया है, अलबत्ता इस वक्त एहतियात करना, उलेमा की हिदायत का एलतमाम करना है, डाक्टरों की हिदायत और इलाज का एहतमाम हूकूमत का पूरा साथ देना, मसलन मजमा जमा न करना और सरकार की पूरी मदद करना जरूरी है। 

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बंदा यानि वे खुद आज भी दिल्ली में डाक्टरों की सलाह के मुताबिक खुद को क्वारंटाइन किए हुए है, जहां जहां भी हमारी जमाते हैं, वो वहां रहते हुए हुकूमत के आदेश का पालन जरूर करें। 

पिछले ऑडियो में कानून का पालन न करने को कहा था

बता दें कि इससे पहले मरकज के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर अपलोड पहले की ऑडियो क्लिप में जहां साद मुहम्मद लोगों से कानून की परवाह न करते हुए मस्जिदों में जमा होने और नमाज पढ़ने के लिए उकसा रहा था। वहीं, अब कानून का शिकंजा कसता देख उसके सुर ढीले पड़ गए हैं। इस ऑडियो क्लिप में वह जमात के लोगों से अपील कर रहा है कि वे डॉक्टरों की सलाह और सरकार के नियम कानून का पालन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत