1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदरसा छात्रों के लिए कौशल विकास योजना आज से होगी शुरू

मदरसा छात्रों के लिए कौशल विकास योजना आज से होगी शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2015 08:55 am IST,  Updated : Aug 31, 2015 08:57 am IST

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मदरसा छात्रों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रथम पायलट परियोजना का आज से पटना में संयुक्त रूप से शुभारंभ

मदरसा छात्रों के लिए...- India TV Hindi
मदरसा छात्रों के लिए कौशल विकास योजना आज से होगी शुरू

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मदरसा छात्रों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रथम पायलट परियोजना का आज से पटना में संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे।

इस परियोजना का शुभारंभ मोतिहारी जिले के दो मदरसों में उसी दिन पटना से वीडियो लिंक के जरिए होगा। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को मौलाना आजाद नेशनल एकेडमी फॉर स्किल के तहत शुरू किया गया है। प्रशिक्षण पाने के बाद इससे आसपास रहने वाली लड़कियों और मदरसा छात्राओं को भी रोजगार पाने में फायदा हो सकता है।

बयान में कहा गया है कि सरकार मानस के तहत प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के लिए 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करेगी और अपना कारोबार शुरू करने का इरादा रखने वालों को कम ब्याज पर रिण मुहैया करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत