1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एअर इंडिया का दावा, विमान में नहीं कोई खटमल

एअर इंडिया का दावा, विमान में नहीं कोई खटमल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2018 07:39 am IST,  Updated : Aug 03, 2018 09:36 am IST

पिछले महीने एक यात्री ने शिकायत में कहा था कि उनकी दो बेटियों को एयर इंडिया की उड़ान में खटमल ने काटा लिया था।

एअर इंडिया, खटमल- India TV Hindi
एअर इंडिया का दावा, विमान में कोई खटमल नहीं

नई दिल्ली: नेवार्क-मुंबई बिजनेस क्लास के यात्रियों ने विमान की सीटों में खटमल होने की शिकायत की थी। जिसके बाद एअर इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर कहा कि एअर इंडिया द्वारा खटमल के काटने की शिकायत के बाद सीटों आदि की विस्तृत जांच की गई और कोई खटमल नहीं मिला। 

जुलाई महीने में इस संबंध में सोशल मीडिया पर खटमल के काटने की तस्वीरें और संदेश भी वायरल हुए थे। जिसके बाद कंपनी ने ‘फ्यूमीगैशन’ अभियान चलाया था। पिछले महीने एक यात्री ने शिकायत में कहा था कि उनकी दो बेटियों को एयर इंडिया की उड़ान में खटमल ने काटा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत