1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: AIADMK ने अपने मुखपत्र पर लिखा- बीजेपी के साथ हमारे रिश्तों को कोई नहीं तोड़ सकता

तमिलनाडु: AIADMK ने अपने मुखपत्र पर लिखा- बीजेपी के साथ हमारे रिश्तों को कोई नहीं तोड़ सकता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 07:16 pm IST

कावेरी विवाद पर विपक्षी द्रमुक की अगुवाई में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए अन्नाद्रमुक ने अपने मुखपत्र में ये बात कही है।

एआईएडीएमके पार्टी...- India TV Hindi
एआईएडीएमके पार्टी नेता। Image Source : PTI

चेन्नई:  राजनीतिक तौर पर अहम टिप्पणी करते हुए सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने रविवार कहा कि राजनीति में ‘‘ दोनाली बंदूक ’’ की तरह भाजपा के साथ उसके काम करने के संकेत नजर आ रहे हैं और दोनों पार्टियों के ‘‘ रिश्तों को कोई तोड़ नहीं सकता। ’’ कावेरी विवाद पर विपक्षी द्रमुक की अगुवाई में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए अन्नाद्रमुक ने कहा , ‘‘ विरोध प्रदर्शनों की संख्या चाहे जो भी हो , अन्नाद्रमुक एवं भाजपा के बीच रिश्तों को कोई तोड़ नहीं सकता। ’’ अन्नाद्रमुक ने अपने तमिल मुखपत्र ‘‘ नामधु पुरात्ची तलाइवी अम्मा ’’ में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच रिश्तों को कोई कमजोर नहीं कर सकता। 

मुखपत्र के मुताबिक , ‘‘ भारतीय राजनीति में अन्नाद्रमुक और भाजपा के दोनाली बंदूक की तरह काम करने के संकेत धीरे - धीरे ( बढ़ते ) नजर आ रहे हैं। रास्ता साफ है। ’’ 

मुखपत्र में दोनों पार्टियों के नेतृत्व की ओर से इस उद्देश्य के लिए खाका तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ने कहा , ‘‘ दोनों पार्टियों के आलाकमानों की ओर से इसके लिए खाका तैयार किया जाना चाहिए। यह वक्त की मांग है। ’’ कावेरी विवाद का हवाला देते हुए मुखपत्र में कहा गया , ‘‘ अन्नाद्रमुक की राज्य सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार जिम्मेदारी से काम कर रही है और इस मुद्दे के अंतिम समाधान की तरफ अग्रसर है। ’’ पार्टी ने कहा कि ऐसे हालात में मुख्य विपक्षी द्रमुक की ओर से ‘‘ गैर - जरूरी प्रदर्शन ’’ किए जा रहे हैं , क्योंकि उसे आशंका है कि मिलकर काम कर रही राज्य एवं केंद्र की सरकारें कावेरी मुद्दे को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगी। 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत