1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लापता डोर्नियर विमान का 7वें दिन भी सुराग नहीं

लापता डोर्नियर विमान का 7वें दिन भी सुराग नहीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2015 11:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 11:31 pm IST

चेन्नईः भारतीय तटरक्षक के लापता डोर्नियर विमान और इसके तीन सदस्यीय चालक दल की तलाश सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं

लापता डोर्नियर विमान...- India TV Hindi
लापता डोर्नियर विमान का 7वें दिन भी सुराग नहीं

चेन्नईः भारतीय तटरक्षक के लापता डोर्नियर विमान और इसके तीन सदस्यीय चालक दल की तलाश सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। यहां सोमवार को तटरक्षक ने एक बयान में कहा कि लापता डोर्नियर विमान की तलाश लगातार सातवें दिन भी जारी है।

तटरक्षक ने कहा, "लापता विमान के सोनार लोकेटर बेकन से मिल रहे ध्वनि संकेत का पता लगाने के लिए पनडुब्बी अभियान जारी है। प्राप्त धुंधले/छिटपुट संकेतों की जांच भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) जहाज पर लगे राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक उपकरण द्वारा फिर से पुष्टि की जा रही है।"

तटरक्षक के अनुसार, अनुसंधान पोत सागरनिधि सोमवार सुबह 10 बजे क्षेत्र में पहुंचा और लापता विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए समुद्र में अपना काम शुरू कर दिया है।

एक तटरक्षक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि डोर्नियर के निर्माता से भी विमान के लापता होने की वजह का पता लगाने में मदद करने के लिए संपर्क किया गया है।

डोर्नियर विमान आठ जून को शाम करीब छह बजे चेन्नई हवाईअड्डे से चौकसी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन लौटते समय लापता हो गया।

विमान से अंतिम बार संपर्क सोमवार रात नौ बजे हुआ था। त्रिची राडार के मुताबिक, विमान आखिरी बार पुडुचेरी के करैकल में रात करीब 9.23 बजे देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत