1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी पर लगेगी रोक, भारत शुरू की तैयारी

पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी पर लगेगी रोक, भारत शुरू की तैयारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 08:01 am IST,  Updated : Sep 17, 2019 08:01 am IST

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत ‘सिंधु जल संधि’ के अलावा पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी के प्रवाह पर रोक लगाएगा।

Water to Pakistan- India TV Hindi
Water to Pakistan

गोरखपुर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत ‘सिंधु जल संधि’ के अलावा पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी के प्रवाह पर रोक लगाएगा। शेखावत ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सिंधु जल संधि’ हुआ है, मगर भारत की नदियों से पाकिस्तान को भारी मात्रा में अतिरिक्त पानी मिल जाता है। केंद्र सरकार इस पर रोक लगाएगी, इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘रावी नदी के उस पार बहुत बड़ा इलाका फैला हुआ है और वहां जमा होने वाला बारिश का पानी नदियों के जरिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। हम इस अतिरिक्त पानी को पाकिस्तान जाने से रोकेंगे क्योंकि इस पर भारतीय किसानों और आम लोगों का हक है। भारत के इस कदम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’’ 

सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई ‘सिंधु जल संधि’ के तहत व्यास, रावी और सतलुज नदी पर भारत का जबकि सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों पर पाकिस्तान का नियंत्रण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत