1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन में 31 जुलाई तक नहीं मिलेगी अतिरिक्त ढील, ममता बनर्जी का बयान

लॉकडाउन में 31 जुलाई तक नहीं मिलेगी अतिरिक्त ढील, ममता बनर्जी का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 08:22 pm IST

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक भाषण के दौरान कहा कि लॉकडाउन में अभी तक जो ढील है वही ढील 31 जुलाई तक बनी रहेगी।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
Mamata Banerjee Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक भाषण के दौरान कहा कि लॉकडाउन में अभी तक जो ढील है वही ढील 31 जुलाई तक बनी रहेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर लॉकडाउन में ढील को लेकर आगे कुछ और जानकारी देनी होगी तो समय पर दी जाएगी।

31 जुलाई तक राज्य में न तो ट्रेनें चलेंगी और न ही मेट्रो सेवाओं को इजाजत होगी। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों को भी बंद ही रखा जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से एकबार फिर से देश में लॉकडाउन की चर्चा शुरू हो गई है। पहले चेन्नई फिर गुवाहाटी और अब पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन लागू भी कर दिया है। बेंगलुरु समेत कई और शहर भी लॉकडाउन फिर से लागू करने पर विचार कर रहे हैं।

भारत में कोरोना से 4 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 14 हजार 400 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत