1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र सरकार

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र सरकार

 Written By: Agency
 Published : May 06, 2015 08:37 am IST,  Updated : May 06, 2015 09:04 am IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव उसके समक्ष विचाराधीन नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार की यह प्रमुख मांग रही

दिल्ली को पूर्ण राज्य...- India TV Hindi
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव उसके समक्ष विचाराधीन नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार की यह प्रमुख मांग रही है।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने कहा, 'दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष नहीं है।'

आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करती रही है। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि उसकी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही। हालांकि विधानसभा चुनाव में घोषित दृष्टिपत्र में पूर्ण राज्य के दर्जे का जिक्र नहीं किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत