1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला और असत्य है: चिदंबरम

टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला और असत्य है: चिदंबरम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 01:00 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला है और अगर टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को अस्पतालों से वापस लौटना पड़ता है तो सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

टीके की कमी नहीं होने...- India TV Hindi
टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला और असत्य है: चिदंबरम Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला है और अगर टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को अस्पतालों से वापस लौटना पड़ता है तो सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। पूर्व गृह मंत्री ने देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाए जाने के फैसले का स्वागत भी किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बहरहाल, हमें सरकार को आगाह करना है कि इस फैसले के साथ उसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी भी आई है।’’ 

चिदंबरम ने कहा कि देश में पहली और सबसे बड़ी जरूरत टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करना है क्योंकि ऐसी बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं कि टीके की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘टीके की कमी नहीं होने का दावा खोखला और असत्य है।’’

कांग्रेस नेता के अनुसार, एक मई से टीकों की मांग बढ़ेगी, ऐसे में इनकी पूरी उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी और यदि लोगों को अस्पतालों से लौटना पड़ा तो सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। चिदंबरम ने कहा कि आने वाले दिनों में टीके की भारी मांग की संभावना को देखते हुए सरकार को अभी तैयारियां करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत