1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: युवती ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

नोएडा: युवती ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:28 pm IST

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है या उसे किसी ने धक्का दिया है।

representational image- India TV Hindi
representational image

नोएडा: थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में एक युवती ने कथित तौर पर सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि आज दोपहर हमें सूचना मिली कि जिला अस्पताल में स्थित फूड कोर्ट से 20 वर्षीय युवती ने कथित रूप से छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है या उसे किसी ने धक्का दिया है। सक्सेना ने कहा कि यह पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि मृतका अस्पताल में खुद भर्ती थी या अपने किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत