1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धोनी के खिलाफ गैर जमानती वांरट वापस

धोनी के खिलाफ गैर जमानती वांरट वापस

 Written By: IANS
 Published : Jan 19, 2016 09:44 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 10:28 pm IST

नई दिल्ली: अनंतपुर की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया। धौनी का एक ऐसा फोटो समाने

Non-bailable warrants against Dhoni taken back- India TV Hindi
Non-bailable warrants against Dhoni taken back

नई दिल्ली: अनंतपुर की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया। धोनी का एक ऐसा फोटो समाने आया था, जिसमें वह भगवान विष्णु की तरह दिख रहे हैं और हाथ में कई कंपनियों के उत्पात पकड़े हुए हैं, जिसमें जूता भी है।

रिहिति स्पोर्ट के अध्यक्ष अरुण पांडे ने एक बयान में कहा, "रजनीश चोपड़ा के नेतृत्व में हमारी कानूनी टीम ने स्थानीय अदालत में एक अपील दायर की थी, जिसमें हमने धोनी के खिलाफ सात जनवरी, 2016 को जारी किए गए गैरजमानती वारंट को वापसी लेने की मांग की थी।"

पांडे धोनी का मैदान के बाहर का कामकाज देखते हैं। उन्होंने कहा, "सुनवाई में चोपड़ा ने दलील दी कि धोनी को न्यायालय द्वारा जारी समन की कभी जानकारी नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें या उनकी कानूनी टीम को यह कभी पता ही नहीं चला कि सात जनवरी, 2016 को उन्हें न्यायालय में पेश होना है।"

"न्यायालय को बताया गया कि धोनी अदालत में पेश इसलिए नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें इस बात का पता नहीं था। उन्होंने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया। वकील चोपड़ा की दलीलों को न्यायालय ने सही माना और वारंट वापस ले लिया।" इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत